स्कूल से इनाम में मिली अंग्रेजी की दोनों पुस्तकों ने किस प्रकार लेखक के लिए नई दुनिया के द्वार खोल दिए?

स्कूल से इनाम में मिलीं अंग्रेजी की दो पुस्तकों ने लेखक के लिए नई दुनिया के द्वार खोल दिये। इन दो पुस्तकों में एक पक्षियों के बारे में जानकारी से भरपूर थी। इसमें पक्षियों की जाति से लेकर उसके बारे में हर जानकारी थी। दूसरी पुस्तक समुद्र में चलने वाले जहाजों के बारे में जानकारियों से भरी हुई थी। इन पुस्तकों में समुद्र और आकाश दोनों के बारे में काफी जानकारी भरी थीं। इस प्रकार इन दो पुस्तकों ने लेखक के लिए नयी दुनिया के द्वार खोल दिये।


6